बुदनी: नगर में निकली कांवड़ यात्रा में DJ वाहन पर बैठे एक युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मौत, एक अन्य झुलसा
Budni, Sehore | Aug 4, 2025 बुधनीघाट से निकली कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। डीजे पर खड़े युवक को ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अनूप चौरे (25 वर्ष) पिता गरीबदास, निवासी सोनासंवरी, कांवड़ यात्रा में डीजे के साथ शामिल था।जिसकी मौत हो गई वहीं हादसे के समय मोहित साहू (22 वर्ष) भी वहीं मौजूद था जो घायल हो गया ।