बुदनी: बुदनी अनुभाग में पुलिस का नशामुक्ति अभियान: अवैध शराब पर 56 कार्यवाहियां, 431 लीटर शराब जब्त
Budni, Sehore | Aug 3, 2025 मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान नशे से दूरी है जरूरी के अंतर्गत बुधनी अनुभाग पुलिस के द्वारा अभी तक अवैध शराब पर 56 कार्रवाई की गई जिसमें कुल 431 लीटर अवैध शराब जप्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत 1,88000 बताई गई है।उपरोक्त कार्यवाही में बुधनी थाना प्रभारी चैन सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कल 26 अपराध पंजीबद्ध किए गए जिनमें 162 लीटर शराब जब्त की गई।