मालथोन मंडल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती
आज मालथोन मंडल में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान, उनके विचारों और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
"एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे" का उनका संकल्प आज भी देशवासियों को राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है।
#DrSyamaPrasadMukherjee #125वीं_जयंती #MalthonMandal #BJP #MadhyaPradesh #Sagar #Rashtravaad #ViralPost BJP Madhya Pradesh Shyam Tiwari
Malthon, Sagar | Jul 6, 2026