खुरई विधानसभा के भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने पूर्व गृहमंत्री श्री Bhuppendra Siingh जी से की सौजन्य भेंट
आज खुरई विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के छह नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने सागर स्थित कार्यालय में पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह जी से सौजन्य भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर धनौरा मंडल से श्री अर्जुन अहिरवार गोलनी, खुरई नगर से श्री काशीराम अहिरवार, खुरई ग्रामीण से श्री मोतीलाल अहिरवार, बरोदिया कलां से श्री शिवलाल अहिरवार, मालथौन से श्री जाहर अहिरवार एवं बांदरी मंडल से श्री रामकिशन अहिरवार उपस्थित रहे।
पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को पूरी निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। Bhuppendra Siingh Shyam Tiwari
#BJP #BJPMadhyaPradesh #BhupendraSingh #Khurai #Sagar #SCMorcha #BharatiyaJanataParty #MadhyaPradesh #Organization #JanSeva #PoliticalUpdate
Malthon, Sagar | Jul 7, 2026