गोह: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गोह देशभक्ति और गौरव के रंग में रंगा
Goh, Aurangabad | Aug 15, 2026 गोह प्रखंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न सरकारी संस्थानों में धूमधाम से झंडोत्तोलन किया गया। गोह थाना में राजीव कुमार, बंदेया में सूरज कुमार, उपहारा में आकाश कुमार, देवकुंड में नीरंजन सिंह ने तिरंगा फहराया। प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख खुशबू कुमारी ने झंडोत्तोलन किया। वक्ताओं ने वीर शहीदों को नमन करते हुए देश की एकता व अखंडता मजबूत करने का संकल्प लिया।