श्रीमान महानिदेशक पुलिस, साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं, राजस्थान, जयपुर द्वारा संचालित “साइबर सुरक्षित राजस्थान” अभियान के तहत
*पुलिस अधीक्षक जिला डीडवाना-कुचामन डॉ. प्यारे लाल शिवरान (आईपीएस) के निर्देशन में*
पुलिस थाना पीलवा द्वारा खुण्डियास मेले में श्रद्धालुओं एवं आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
➤ साइबर ठगी से बचाव: डिजिटल ठगी, OTP, UPI, फर्जी लोन ऐप, फर्जी लिंक एवं ऑनलाइन लॉटरी फ्रॉड से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
➤ अंतर्राज्यीय मेले में व्यापक जागरूकता: बाबा रामदेवजी के अंतर्राज्यीय खुण्डियास मेले में उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान के विभिन्न जिलों एवं जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
➤ पोस्टर के माध्यम से जागरूकता: मेले में पोस्टर एवं जागरूकता संदेशों के माध्यम से आमजन को साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
➤ सीएलजी एवं साइबर वॉलंटियर्स की सहभागिता: कार्यक्रम में सीएलजी सदस्यों, साइबर वॉलंटियर्स एवं अन्य श्रद्धालुओं को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
➤ सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता: साइबर सुरक्षा के साथ-साथ आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।
Didwana, Nagaur | Oct 7, 2026