फरसगांव: मदर टेरेसा स्कूल बोरगांव में भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा बोरगांव, बच्चों ने दिया एकता का संदेश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल बोरगांव के विद्यार्थियों व स्टाफ ने 13 अगस्त को भव्य तिरंगा रैली निकाली। रैली पीटीसी से शुरू होकर बोरगांव ढाबा होते हुए हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए बच्चों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्