🚨 बैतूल में होंगे दो अलग-अलग पुलिस थाने! शहर और देहात के नाम से बनेगी नई व्यवस्था, हेमंत खंडेलवाल ने उठाई मांग 🚨
नवीन पुलिस थाना भवन भवानीगंज का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।
📍 बैतूल। शहर के लगातार बढ़ते दायरे और आम जनता की पुलिस संबंधी सुविधाओं को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया है।
उन्होंने कहा कि बैतूल में दो पुलिस थाने होने चाहिए, लेकिन उनकी पहचान और कार्यक्षेत्र स्पष्ट करते हुए एक को शहरी थाना और दूसरे को देहात थाना के रूप में संचालित किया जाना चाहिए।
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि इससे आम नागरिकों को यह पता लगाने में परेशानी नहीं होगी कि उनका क्षेत्र किस थाने के अंतर्गत आता है। पुलिस से मदद लेने में आसानी होगी और लोगों को त्वरित सहायता मिल सकेगी।
इससे पहले उन्होंने शनिवार शाम नवीन पुलिस थाना भवन भवानीगंज का शुभारंभ किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर, समाजसेवियों और पत्रकारों सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उन्होंने नवीन थाना भवन की सुविधाओं और निर्माण की सराहना भी की।
📢 बड़ा सवाल: क्या बैतूल में शहरी और देहात थाना व्यवस्था लागू होने से पुलिसिंग और आम जनता की सुविधाओं में सुधार आएगा? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
🔴 खबर पसंद आए तो शेयर करें और बैतूल की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें।
#Betul #BetulNews #बैतूल #BetulPolice #BetulBreakingNews #हेमंतखंडेलवाल #HemantKhandelwal #BhavaniGanjPoliceStation #PoliceStation #बैतूल_पुलिस #शहरी_थाना #देहात_थाना #MadhyaPradeshNews #MPNews #LatestNews #BreakingNews #BetulUpdate
Huzur, Bhopal | Nov 21, 2026