खरगापुर: खरगापुर सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस ने की सघन वाहन चेकिंग, 93 वाहनों पर चालान काटे
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में यातायात नियमों के पालन कराने, सड़क दुर्घटनाओं को कम करने एवं अवैध गतिविधियों को रोकने हेतु खरगापुर सहित अन्य थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान 93 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर 31800 का समन शुल्क वसूला गया है।