खरगापुर: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मलगुवा गांव में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम मलगुंवा में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान विरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पणकर एवं दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।