ओबरा: गुरमा रामलीला मंच पर दो गरीब बेटियों का धूमधाम से विवाह, राज्यमंत्री समेत सैकड़ों लोग उपस्थित
Obra, Sonbhadra | Oct 17, 2026 सोनभद्र के गुरमा रामलीला रंगमंच पर आदर्श रामलीला कमेटी की पहल से दो जरूरतमंद कन्याओं का विवाह पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ। यूपी के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ समेत कई जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोग समारोह में शामिल हुए। नवदंपतियों को उपहार और गृहस्थी के सामान भेंट कर सहायता की गई।