लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील क्षेत्र के बेलरायां में खाद तस्करी का कथित वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। एक ओर जिले के किसान यूरिया खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नेपाल ले जाए जा रहे खाद को लेकर जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।