मछलीशहर: पवारा थाना क्षेत्र के भसोट ऊंचडीह गांव निवासी सर्प दंश से अचेत महिला को तीन दिन बाद आया होश
विद्या देवी पत्नी स्वर्गीय राम बरन यादव (66) बुधवार सुबह भोर में बाहर खेत में गई थी। वहीं पर सर्प ने पैर में काट लिया। उन्होंने पास के एक गांव में झाड़ फूक करवाया। किंतु आराम न होने पर कुंवरपुर पी एच सी ले गए। जहा से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला के परिजन जिला अस्पताल नही ले जाकर नगर स्थित मछलीशहर सुशीला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।