पाली: ग्राम कनपुरा में पूर्व प्रधान के घर के अंदर बंधे बछड़े पर तेंदुए ने किया हमला, ग्रामीणों के शोर मचाने पर भागा
Pali, Lalitpur | Oct 1, 2026 ग्राम कनपुरा के पूर्व प्रधान वृंदावन यादव के घर के अंदर बंधे हुए बछड़े पर बुधवार रात्रि के समय तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। बछड़े के चिल्लाने पर घर के लोग एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे।जहां लोगों के मौके पर पहुंचने साथ ही तेंदुआ बछड़े को छोड़कर भाग निकला। उक्त मामले में उन्होंने वन विभाग के जिम्मेदारों से तेंदुए का रेस्क्यू किए जाने की मांग की है।