हलसी: हलसी में दुर्गा मेला से लौट रहे लोगों का ई-रिक्शा पलटा, युवक गंभीर घायल
हलसी प्रखंड के सिरखंडी गांव के पास दुर्गा मेला देखकर लौट रहे लोगों का ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में सिरखंडी निवासी रामस्वरूप पांडेय के पुत्र रंजय पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गये. डायल 112 की मदद से उन्हें हलसी CHC पहुंचाया गया.मंगलवार अपराह्न 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार घायल को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया.