सिराथू: सिराथू में मेहता रोड स्थित विद्यालय का ताला तोड़कर हुई चोरी, पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई शिकायत
मेहता रोड स्थित रामबली शर्मा विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर भरवारी के बंद कमरों का बीती रात चोर ताला तोड़कर पांच सीलिंग पंखा, दो मरकरी लाइट उठा ले गये। विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनीत तिवारी के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे विद्यालय पहुंचने पर देखा कि विद्यालय के सभी कमरों के ताले टूटे थे तथा ताले भी गायब थे अंदर जाकर देखा तो कमरों में लगे सीलिंग पंखे समान गायब थे!