सिराथू: कशिया पश्चिम में पेड़ काटने की खबर वायरल करने वाले को मिली धमकी, वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दिए गए जांच के निर्देश
रविवार को कोखराज थाना क्षेत्र के कशिया पश्चिम में एक हरा पेड़ काटा जा रहा था जिसकी वीडियो एक स्थानीय पत्रकार द्वारा बनाकर वायरल करने पर फ़ोन पर धमकी दी गई है।एक्स पर कौशाम्बी पुलिस को सूचना मिलने पर बताया गया है कि स्थानीय थाना पुलिस और वन विभाग को जाँच के लिए निर्देशित किया गया है।