सिराथू: ननमई मोड़ पर दो बाइक की टक्कर में छह लोग हुए घायल, तीन लोग मनगढ़ धाम दर्शन करने जा रहे थे
शनिवार रात कोखराज इलाके के ननमई मोड पर आमने-सामने दो बाइक की टक्कर हो गई जिसमें 6 लोग जख्मी हुए।घायलों को अस्पताल भेजा गया था।फतेहपुर के सर्वेश साथी अमन और आशीष मनगढ़ जारहे थे।दूसरी ओर से हिसाममपुर परसखी के लाल चंद्र पत्नी सविता और विजय के साथ थे।लाल चंद्र और उनके साथियों को सिराथू के अस्पताल में भर्ती किया गया था।रविवार शाम इनको डिस्चार्ज किया गया है।