सिराथू: बिदनपुर में डीएफसी रेलवे लाइन पर दो हिस्सों में मिली महिला की लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी
कोखराज थाना क्षेत्र के बिदन पुर रेलवे स्टेशन के करीब रविवार को डीएफसी रेलवे लाइन पर एक महिला की लाश ग्रामीणों ने देखा।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।महिला की उम्र लगभग 30 होगी जो गुलाबी रंग की साड़ी पहने हुए थीं।पुलिस ने शव पीएम को भेजा है।हत्या या फिर आत्महत्या के सवाल को लेकर पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई।महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।