बड़ौद: कृषि उपज मंडी बड़ौद में 14 से 16 सितंबर तक रहेगा अवकाश; बंद रहेंगे नीलामी कार्य, मंडी सचिव ने दी जानकारी
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में डग रोड स्थित कृषि उपज मंडी में कल से 3 दिनों तक नीलामी कार्य बंद रहेगा। 14 सितंबर से 16 सितंबर तक मंडी में अवकाश रहेगा। मंडी समिति के सचिव अलीम खान ने जानकारी दी। जिसमें शनिवार रविवार व सोमवार को अवकाश की जानकारी देते हुए बताया शनिवार बैंकों का अवकाश, रविवार साप्ताहिक अवकाश, सोमवार को ईद मिलादुन्नबी का अवकाश रहेगा।