बड़ौद: बड़ोद महाविद्यालय की बिल्डिंग टपकी,हादसे का अंदेशा, प्राचार्या ने की कलेक्टर से शिकायत, ठेकेदार को भी कराया अवगत।
आगर जिले के बड़ोद में डग रोड स्थित मेला ग्राउंड में जन्हा शासन द्वारा स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे है,उसीको लेकर बडौद में भी करोड़ों रुपए की लागत से शासकीय महाविद्यालय का निर्माण किया गया। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से पहली ही बारिश के चलते महाविद्यालय के मेन गेट पर लगातार पानी टपक रहा है। प्राचार्या ने की कलेक्टर को की शिकायत।