बड़ौद: नाला पार कर जान जोखिममें डालकर स्कूल जाते हैं बच्चे इकलेरा गांव का मामला स्कूल स्टाफ व अभिभावकों ने कराया विधायक को अवगत
आगर जिले के बडौद ब्लॉक के ग्राम इकलेरा में शासकीय माध्यमिक विद्यालय स्थित है। जो नाले के पार है। हर वर्ष बारिश की वजह से बच्चों को स्कूल आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। तथा जान जोखिम में डालकर स्कूल आना पड़ता है, विद्यालय के स्टाफ व अभिभावकों ने विधायक मधु गहलोत के गांव पहुंचने पर उन्हें इस समस्या को लेकर अवगत कराया, विधायकने समाधान करने की कही।