बड़ौद: बड़ोद महाविद्यालय प्राचार्या पहुंची एकदिवसीय शिकागो उद्बोधन दिवस के दौरान विवेकानंद के जीवन पर डाला प्रकाश। छात्र मौजूद।
शासकीय महाविद्यालय बड़ोद में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत शिकागो उद्बोधन दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा ने की। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. विष्णु प्रसाद भाला ने स्वामी विवेकानंद से जुड़े विभिन्न प्रसंगों से अवगत कराया।