बड़ौद: कृषि उपज मंडी बड़ोद में 100 बोरी फसलों की रही आवक, गेहूं का अधिकतम मूल्य रहा ₹2779
आगर जिले के बड़ोद कस्बे में डग रोड स्थित कृषि उपज मंडी में आज सो बोरी फसलों की आवक रही। जिसमें गेहूं, सोयाबीन, धनिया की आवक रही। गेहूं का अधिकतम मूल्य 2779 रुपए प्रति क्विंटल की दर से बिका, सोयाबीन 4531 रुपए प्रति क्विंटल की दर से नीलामी हुई, वहीं धनिया 5700 प्रति क्विंटल की दर से बिका, 5:00 बजे तक नीलामी चलती रही। इस प्रकार कुल सो बोरी फसलों की आवक रही।