दमयंती नगर: सागर संभाग नपा. के संयुक्त निदेशक राजेश श्रीवास्तव ने सीएमओ पर स्याही फेंके जाने के विरोध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
दमोह सागर संभाग के नगर पालिका जॉइंट डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव आज बुधवार दोपहर 1 बजे दमोह पहुंचे। जिन्होंने शहर के जबलपुर नाका स्थित निजी होटल में बीते दिनों दमोह नगर पालिका में पदस्थ सीएमओ प्रदीप मिश्रा के ऊपर दुर्भावना पूर्ण तरीके से धर्म की आड लेकर कालिख पोतने की घटना की निंदा की। और विभिन्न अधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की मांग की।