तिजारा: टपूकड़ा के निंबाहेड़ी में कूड़े के विवाद में खूनी संघर्ष, तीन महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल
Tijara, Alwar | May 26, 2026 टपूकड़ा थाना क्षेत्र के निंबाहेड़ी गांव में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे कूड़ा डालने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।इस जड़प में एक पक्ष की तीन महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में लाठी डंडे फावड़े और पथराव का इस्तेमाल किया गया। गंभीर घायल युवक को अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं महिलाओं का इलाज टपूकड़ा सीएचसी में चल रहा है।