बवानी खेड़ा: गांव मुंढाल कलां में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर किया दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया
गांव मुंढाल कला धर्म प्रांगण में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से नवनिर्मित बाबा बजरंगबली हनुमान मंदिर के दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान क्रम में पहले दिन महिलाओं द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह जानकारी देते हुए प्रो. राजकुमार शर्मा मुंढाल ने बताया कि पहले दिन एकादशी वर्त कथा व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।