बवानी खेड़ा: भिवानी के गांव तिगड़ाना में पानी के टैंक में डूबने से बच्चे की मौत पुलिस ने किया मामला दर्ज
गांव तिगड़ाना में बने एक पानी के टैंक में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान महम के गांव भैराण निवासी पांच वर्षीय रूपेश के रूप में हुई है। जोकि अपने परिवार सहित गांव तिगड़ाना आया हुआ था। गांव भैराण निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह अपने परिवार सहित गांव तिगड़ाना में रिश्तेदार परमजीत के घर पर जलवा पूजन कार्यक्रम में गया हुआ था। उसका बड़ा बेटा रूपेश पानी मे डूब गया।