बवानी खेड़ा: गांव प्रेम नगर में ग्राम विकास व शिक्षा समिति प्रेमनगर ने चलाया स्वच्छता अभियान
रविवार को गांव प्रेम नगर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कड़ाके की ठंड के बीच भी महिलाओं सहित अन्य ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया तथा भविष्य में अपने आस-पास के साथ गांव को भी स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग देने का संकल्प लिया। स्वच्छता अभियान का नेतृत्व समिति के प्रधान एवं सीआईडी के पूर्व इंस्पेक्टर आजाद सिंह ढ़ांडा ने किया।