बवानी खेड़ा: HSNCB भिवानी द्वारा एक आरोपी को 103 ग्राम अफीम के साथ किया गिरफ्तार
HSNCB ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए थाना सदर भिवानी इलाक़ा से आरोपी मनोज उर्फ बादल पुत्र राजेन्द्र सिंह वासी तिगड़ाना को 103 ग्राम अफीम सहित काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी ली गई तो नशीला पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर भिवानी में एन.डी.पी.एस. अधिनियम कि धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया।