बवानी खेड़ा: जिले में सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत 22 परियोजनाओं के लिए 117 करोड़ रुपए से कार्य शुरू: डीसी
उपायुक्त नरेश नरवाल ने ये बताया कि सरकार का प्रयास है कि हर खेत को पानी मिले और किसान की आय में बढ़ोतरी हो। इसी के चलते हरियाणा सरकार द्वारा संचालित नाबार्ड के अन्तर्गत मिकाडा मण्डल, भिवानी की सूक्ष्म सिंचाई योजना हेतु 22 परियोजनाओं के लिए 117.12 करोड़ रुपए जारी किए हैं, जिन पर अब तक 47.27 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। खंड कैरू में वर्ष 2022.23 में 1256.32 लाख रुपए का बजट जारी किया गया है।