घाटमपुर: स्वास्थ्य विभाग ने दस्तक अभियान की शुरुआत की
घाटमपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 11 बजे से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 'दस्तक अभियान' शुरू किया गया है।यह अभियान उत्तर प्रदेश में संचारी रोगों की रोकथाम और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों जैसे मलेरिया,डेंगू और जापानी इंसेफेलाइटिस से बचाव के प्रति जागरूक करना है।