मड़ावरा: नाराहट थाना क्षेत्र के गदौरा में अज्ञात कारणों से एक युवक ने किया कीटनाशक का सेवन
नाराहट थाना क्षेत्र के गदौरा गाँव में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बुधवार रात 8:30 बजे परिजनों ने देखा तो उसे इलाज के लिए एंबुलेंस 102 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।