फर्जी तरीके से संचालित प्राइम हेल्थ हॉस्पिटल सील, डीएम के निर्देश पर गठित टीम ने की छापेमारी; तीन मरीज रेस्क्यू
फारबिसगंज। डीएम अररिया के निर्देश पर गठित तीन जांच टीमों ने प्राइम हेल्थ हॉस्पिटल में छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि आयुष चिकित्सक डॉ. अली अकबर महिलाओं का ऑपरेशन कर रहे थे। मौके पर डॉक्टर और अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद नहीं मिले। एसडीओ अभय तिवारी ने बताया कि बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण सहित अन्य स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन पाया गया। कार्रवाई के दौरान अस्पताल में भर्ती तीन मरीजों को सुरक्षित दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। इसके बाद क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। एसडीओ ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ भी जांच और कार्रवाई जारी रहेगी@#Viral Facebook
Araria, Araria | Nov 19, 2026