Public App Logo
Profile Picture

Star News Live Bihar

@mukeshyadav25891
73Followers
0Following
Video 0
Video 1
Video 2
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
I got over 7,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
Video 8
Video 9
Video 10
Video 11
आखिर कब तक पत्रकार इस तरह की जिल्लत झेलता रहेगा?
पत्रकार को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। वह दिन-रात मेहनत करके समाज की समस्याओं को सामने लाता है, आम लोगों की आवाज बनता है और व्यवस्था से जुड़े सवालों को उठाता है। लेकिन जब वही पत्रकार अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपमान या दुर्व्यवहार का सामना करता है, तो यह केवल एक पत्रकार का सवाल नहीं रह जाता, बल्कि पूरी पत्रकार बिरादरी के सम्मान का सवाल बन जाता है।
सहरसा की घटना के संदर्भ में भी जरूरी है कि पूरे मामले को निष्पक्षता और संयम के साथ देखा जाए। किसी पर आरोप लगाना हमारा उद्देश्य नहीं है, लेकिन पत्रकार के सम्मान और अधिकारों की रक्षा होना बेहद जरूरी है।
पत्रकार से सवालों पर असहमति हो सकती है, उसकी खबर पर आपत्ति हो सकती है, लेकिन उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। पत्रकार भी समाज का ही हिस्सा है और वह अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनता के हित में काम करता है।
जरूरत इस बात की है कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और स्वतंत्रता को लेकर समाज और जिम्मेदार संस्थाएं गंभीरता से सोचें। पत्रकार कमजोर नहीं, लोकतंत्र की आवाज है—उसकी आवाज को सम्मान मिलना चाहिए।
Video 13
Video 14
I got over 7,000 reactions on my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉
Video 16
Video 17
Video 18
Video 19
नेपाल की त्रिशूली में तबाही, कोसी क्षेत्र में बढ़ी चिंता; अररिया की नदियों का जलस्तर सामान्य
Video 21
नकली नोट एवं ठगी गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में खिलौना/नकली नोट, 3 मोटरसाइकिल व 2 मोबाइल बरामद
नरपतगंज। नरपतगंज थाना क्षेत्र के झिंगली चौक के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नकली सोना/रुपया दिखाकर लोगों से ठगी एवं लूटपाट करने की फिराक में जुटे गिरोह के चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 500, 200 एवं 100 रुपये के नोटों के कुल 10 बंडल, 3 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 19 अगस्त 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी झिंगली चौक के पास नकली सोना एवं रुपया दिखाकर लोगों से ठगी व लूटपाट करने की फिराक में एकत्रित हैं। सूचना के बाद नरपतगंज पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थलहा नहर के पास घेराबंदी कर चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं चार अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे।
इस मामले में नरपतगंज थाना कांड संख्या 517/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) एवं 340(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों के संबंध में पुलिस द्वारा बैंकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों का नाम व पता
पंकज कुमार पासवान (31 वर्ष), साकिन—मधुरा, थाना—नरपतगंज, जिला—अररिया।
मनोज पासवान (45 वर्ष), साकिन—मधुरा, थाना—नरपतगंज, जिला—अररिया।
मो. समीरुद्दीन (31 वर्ष), साकिन—खैरा गड़िया, थाना—नरपतगंज, जिला—अररिया।
चुड़ामणी चौधरी (38 वर्ष), साकिन—नेता चौक, थाना—हरेचा, जिला—मोरंग (नेपाल)।
बरामदगी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 500, 200 एवं 100 रुपये के नोटों के कुल 10 बंडल बरामद किए। पुलिस के अनुसार, बंडलों के ऊपर और नीचे असली भारतीय नोट तथा बीच में खिलौना/नकली नोट रखे गए थे। इसके अलावा 3 मोटरसाइकिल एवं 2 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
अररिया पुलिस की इस कार्रवाई से ठगी एवं नकली नोट के जरिए लोगों को फंसाने वाले गिरोह में हड़कंप मचा है। पुलिस फरार चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Video 23
बिराटनगर के कई आंख अस्पताल सील