लखीसराय: लखीसराय में ताजिया मिलन के दौरान दो पक्षों में धक्का मुक्की,कई लोगों के घायल होने का दावा
शनिवार पूर्वाह्न करीब 8:30 बजे लखीसराय बड़ी दरगाह के समीप ताजिया मिलन के दौरान धक्का मुक्की हुई. घटना के बाद मारपीट की स्थिति बन गई.हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. लखीसराय थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मामूली धक्का मुक्की हुई. मारपीट की घटना नहीं हुई. थानाध्यक्ष के मुताबिक मामले को लेकर अभी आवेदन नहीं मिला है.