बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र के अंतर्गत दयालपुरवा निवासी 9 वर्षीय किशोर छत पर खेलते वक्त करंट की चपेट में आ गया। हालत ख़राब होने पर उसे परिजनों के द्वारा उपचार के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार शुरू कर दिया गया है।