बहराइच: बहराइच जिले में गुरुवार से सक्रिय हो जायेगी एफएसटी और एसएसटी टीम
नामांकन शुरू होने के साथ ही जिले में FST और SST की टीम सक्रिय हो जाएगी। जिले में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर नेपाल के सीमावर्ती जिलों की पुलिस द्वारा भी नजर रखी जा रही है। बहराइच सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया के साथ ही बनाई गई टीम भी गुरुवार से सक्रिय हो जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गुरुवार से जिले में 63 FST और 63 SST की टीम सक्रिय हो जायेगी।