बहराइच: खुटेहना इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला युवक,हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
राजापुर कला गांव निवासी एक युवक बाइक से बहन के यहां आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने के लिए गया था। बाइक से वापस जाते समय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही चचेरे भाई ने गले पर निशान होने पर हत्या की आशंका जताई है।