बहराइच: माझा गांव में जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी ने युवक को जमकर पीटा,पीड़ित ने थाने में कि शिकायत
जिले के माझा गांव में जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी ने युवक को जमकर मारा पीटा है। जिससे पीड़ित घायल हो गया। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा थाने में की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मेडिकल परीक्षण के लिए बहराइच अस्पताल भेजा। जहां उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित द्वारा बताया गया कि विपक्षी ने उसके खेत को जोतवा दिया था।