अमनौर: भेल्दी के सोनहो टोल प्लाजा के पास ट्रक व टोटो के बीच हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
Amnour, Saran | Aug 24, 2026 अनुमंडल के भेल्दी थानाक्षेत्र के सोनहो टोल प्लाजा के पास रविवार की देर रात्री ट्रक व टोटो के बीच हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत मौके पर हो गयी जबकि आधा दर्जन लोग घायल बताये जाते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मढ़ौरा डीएसपी सविन्द्र कुमार दास ने पहुंचकर जांच किया। सोमवार की सुबह छः बजे डीएसपी ने कहा कि फारुक मियां समेत तीन लोगों की मौत हुई है।