मनातू: करमा एवं नागद के जंगली क्षेत्र में वन विभाग ने 6 एकड़ में अवैध अफीम-पोस्ता की खेती नष्ट की
Manatu, Palamu | Feb 21, 2026 मनातू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमा एवं नागद के जंगली क्षेत्र में वन एवं गैरमजरूआ भूमि पर अवैध रूप से की गयी अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध शनिवार को सघन कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान करीब 06 एकड़ क्षेत्रफल में लगी अफीम/पोस्ता की फसल को नष्ट किया गया।