फूलिया कलां: बच्छखेड़ा गांव में 4 करोड़ रुपये के 2 विद्यालय भवनों का शिलान्यास MLA डॉ. लालाराम बैरवा ने किया
बच्छखेड़ा गांव में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। MLA डॉ. लालाराम बैरवा ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवनों का शिलान्यास शुक्रवार दोपहर में किया। दोनों भवनों के निर्माण पर कुल 4 करोड़ रु खर्च होंगे। MLA ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवनों से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।