नावानगर: मापी के बाद कड़सर में स्थायी अतिक्रमण हटाया गया, प्रशासन की सख्त कार्रवाई, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई कारवाई
नावानगर प्रखंड के कड़सर गांव में प्रशासन ने स्थायी अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सोमवार दोपहर 1 बजे अवैध कब्जा हटाया। अंचल अधिकारी द्वारा की गई विधिवत भूमि मापी के दौरान मौजा कड़सर के खाता संख्या 679, खेसरा संख्या 915, रकबा तीन डिसमिल जमीन पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई।