सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के सरपताही नहर समीप अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, चालक घायल
मऊआइमा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे एक रोडवेज बस का स्टेरिंग फेल हो गया। प्रतापगढ़ से प्रयागराज जा रही यह बस संत निरंकारी सत्संग भवन के सामने एक नीम के पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं।बस चालक के पैर में फ्रैक्चर आया है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।