जहानाबाद: होली पर्व को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस के द्वारा चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान,ट्रैफिक इंचार्ज ने दी जानकारी
जिले के एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देशानुसार होली पर्व को लेकर अपराधियों पर नकेल कसने साथ ही विधि व्यवस्था सुव्यवस्थित रखने को लेकर यातायात पुलिस के द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। ट्रैफिक इंचार्ज ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा की वाहन जांच का मुख्य उद्देश्य गाड़ियों के अवैध रूप से परिचालन को रोकना और विधि व्यवस्था सुदृढ़ करना है।