जहानाबाद: बिहार बोर्ड ने जारी किए इन्टरमीडिएट के परिणाम, बेहतर करने वाले परीक्षार्थियों को शिव शंकर हाल के समीप किया गया सम्मानित
शनिवार की दोपहर को बिहार बोर्ड ने इन्टरमीडिएट की परीक्षा के परिणाम घोषित किए हैं । परीक्षा के परिणाम आने के बाद स्थानीय शिव शंकर हॉल के समीप बने मिशन इंग्लिश क्लासेस में जितने भी परीक्षार्थी उनके कोचिंग से अच्छे अंकों के साथ पास हुए हैं उनके लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया और सभी को सम्मानित किया गया । साथ ही बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई ।