जहानाबाद: श्याम घाट सूरज मंदिर के समीप बने नन्हे कदम विशिष्ट दत्तक संस्थान का DM ने किया निरीक्षण
शनिवार को जहानाबाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने श्याम घाट सूरज मंदिर के समीप बने बाल संरक्षण इकाई जहानाबाद के अंतर्गत नन्हे कदम विशिष्ट दत्तक संस्थान का निरीक्षण किया है । वहीं निरीक्षण के दौरान स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स ने जिलाधिकारी महोदया का स्वागत किया साथ ही साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर फूलों की बारिश की । वहीं DM ने भी स्काउट एंड गाइड कैडेट्स को कलम भेंट की ।