जहानाबाद: जिलाधिकारी व उप विकास आयुक्त ने समाहरणलय के सभाकक्ष में मनरेगा कार्य से जुड़े हुए अधिकारियों के साथ की समीक्षा
जहानाबाद जिलाधिकारी अलंकृता पांडे एवं उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार ने समाहरणलय के सभा कक्ष में मनरेगा कार्य से जुड़े हुए अधिकारियों के साथ समीक्षा की । इस दौरान सभी अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में मनरेगा से सम्बन्धित कार्यों के बारे में बताया जिसे सुनने के बाद जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त दोनों ने संतोष व्यक्त किया ।