जहानाबाद: भाकपा माले कार्यालय में शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु की मनाई गई शहादत दिवस
शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव तथा राजगुरु की शहादत दिवस भाकपा माले कार्यालय स्थित भगत सिंह स्मृति पार्क में मनाई गई । जिसका संचालन भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड रामाधार सिंह ने किया । शहादत दिवस की शुरुआत भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया तत्पश्चात मौजूद लोगों ने भगत सिंह के स्मारक पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की ।